Add To collaction

गणपति बप्पा




🦫जय गणनायक,जनसुखदायक🦫
 विश्व विनायक, बुद्धि विनायक
 जल तत्व के देवता हो ।
 विघन हरता हो 
जय गणनायक,जनसुखदायक…
जगत जीवन  के रचयिता हो 
सृष्टि के  पालन हार हो 
तरल सरल निर्मल ह्रदयवानहो
 पारदर्शी  और तृप्ति दाता हो
जय गणनायक,जनसुखदायक…

सृजन कर्म के देवता 
 महर्षि वेदव्यास के सहायक हो
 मोदक भोग के प्रतीक हो
लट्टू विनायक कहलाते हो 
जय गणनायक,जनसुखदायक…

अन्नदाता मनोकामना पूर्ति के दाताओं  
शरणागत  के रक्षक 
दुष्टों  का नाश कर्ता हो 
रक्षा परम धर्म के पर्याय हो 
जय गणनायक,जनसुखदायक..


सिद्धि सामर्थ्य  के प्रतीक हो 
हर  कण कण में वास  तुम्हारा
जय गणपति  गणनायक हो 
जन मन मंगल दाता हो 
जय गणनायक,जनसुखदायक..

प्रिया पाण्डेय "रोशनी"

   0
0 Comments